लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के कारण प्रीमियर लीग का एक और मैच स्थगित

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:48 IST

Open in App

लंदन, 18 दिसंबर (एपी) कोविड-19 से संक्रमित मामले सामने आने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का एस्टन विला और बर्नले के बीच होने वाला मैच शनिवार को शुरू होने से दो घंटे पहले स्थगित कर दिया गया।

एस्टन विला की टीम में शनिवार को कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद क्लब ने कहा कि उसके पास मैदान में उतारने के लिये खिलाड़ी नहीं हैं। लीग ने विला के मैच को स्थगित करने के अनुरोध को मंजूर कर लिया।

टीमों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण इस हफ्ते के अंत में पूर्वनिर्धारित पांच मैचों को पहले ही स्थगित किया जा चुका है। ब्रिटेन में ओमीक्रोन वैरिएंट के फैलने से हालात खराब हो रहे हैं।

लीग ने कहा कि बचे हुए चार मैच (लीड्स बनाम आर्सेनल, न्यूकासल बनाम मैनचेस्टर सिटी, वोल्वरहैम्पटन बनाम चेल्सी और टोटेनहम बनाम लिवरपूल) रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार ही कराये जायेंगे।

पिछले हफ्ते में कुल 10 प्रीमियर लीग मैचों को स्थगित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!