लाइव न्यूज़ :

लिपरपूल की एक और हार, एवर्टन और टोटैनहैम जीते

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:35 IST

Open in App

लंदन, पांच मार्च (एपी) लिवरपूल को अपने घरेलू मैदान एनफील्ड में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा जबकि एवर्टन और टोटैनहैम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अपने मैच जीतने में सफल रहे।

लिवरपूल को चेल्सी ने 1-0 से हराया। यह लिवरपूल के 128 साल के इतिहास में पहला अवसर है जबकि क्लब को अपने मैदान पर लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी। इससे पहले लिवरपूल अपने घरेलू मैदान पर लगातार 68 मैच तक अजेय रहा था।

चेल्सी के खिलाफ मैच में लिवरपूल केवल एक बार 85वें मिनट में गोल करने का प्रयास कर पाया। चेल्सी की तरफ से मैसन माउंटने 42वें मिनट में गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। यह चेल्सी की 2014 के बाद एनफील्ड में पहली जीत है।

इस हार से लिवरपूल की चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। वह चौथे नंबर पर काबिज चेल्सी (27 मैचों में 47 अंक) से चार अंक पीछे है और यहां तक एवर्टन (26 मैचों में 46) से भी पीछे हो गया है।

एवर्टन ने एक अन्य मैच में वेस्ट ब्रोम को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। उसकी तरफ से ब्राजील के फारवर्ड रिचार्लीसन ने 65वें मिनट में गिल्फी सिगर्डसन के क्रास पर हेडर से गोल किया।

टोटैनहैम ने एक अन्य मैच में फुल्हम को 1-0 से हराया। उसे यह जीत फुल्हम के डिफेंडर टोसिन अडाराबियोयो के आत्मघाती गोल के कारण मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!