लाइव न्यूज़ :

अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:27 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 जनवरी अंकिता रैना का ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया जब वह बुधवार को आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से हार गयी ।

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6 . 2, 3 . 6, 6 . 1 से मात दी ।

अंकिता अपनी पहली सर्विस पर अंक नहीं बना पायी जिसका उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया।

अंकिता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम दोनों ने अच्छी टेनिस खेली। पहले सेट में उच्चस्तर का खेल हुआ। वह अच्छी सर्विस कर रही थी और अपनी सर्विस पर अंक बना रही थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे सेट में मैं उसकी सर्विस को अच्छी तरह से समझने लगी और मैंने जवाबी रिटर्न किये जिसका मुझे फायदा मिला। उसने तीसरे सेट में शुरू से ही अच्छी सर्विस करके 3-0 से बढ़त बनायी। उसके स्ट्रोक और सर्विस तेज थे। मैंने हालांकि आखिर तक हार नहीं मानी और मुझे इस पर गर्व है। ’’

अंकिता का ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने का यह छठा प्रयास था । अब सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें सिर्फ सुमित नागल पर टिकी है । उन्हें पुरूष एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है ।

रामकुमार रामनाथन पुरूष एकल क्वालीफायर के पहले दौर में हार गए जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!