लाइव न्यूज़ :

अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी, अब भी उम्मीद बरकरार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:34 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 जनवरी अंकिता रैना का ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया जब वह बुधवार को आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से हार गयी ।

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6 . 2, 3 . 6, 6 . 1 से मात दी ।

अंकिता अपनी पहली सर्विस पर अंक नहीं बना पायी जिसका उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया।

अंकिता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम दोनों ने अच्छी टेनिस खेली। पहले सेट में उच्चस्तर का खेल हुआ। वह अच्छी सर्विस कर रही थी और अपनी सर्विस पर अंक बना रही थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे सेट में मैं उसकी सर्विस को अच्छी तरह से समझने लगी और मैंने जवाबी रिटर्न किये जिसका मुझे फायदा मिला। उसने तीसरे सेट में शुरू से ही अच्छी सर्विस करके 3-0 से बढ़त बनायी। उसके स्ट्रोक और सर्विस तेज थे। मैंने हालांकि आखिर तक हार नहीं मानी और मुझे इस पर गर्व है। ’’

अंकिता का ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने का यह छठा प्रयास था ।

अंकिता को हालांकि अब भी मुख्य ड्रा में जगह बनाने की उम्मीद है क्योंकि आयोजकों ने अंतिम दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को मेलबर्न ले जाने की योजना बनायी ताकि किसी खिलाड़ी के हटने की स्थिति में उन्हें ‘लकी लूजर’ के तौर पर मुख्य ड्रा में जगह दी जा सके।

अंकिता ने कहा, ‘‘वे (आयोजक) मुझे मेलबर्न ले जा रहे हैं और कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कुछ खिलाड़ी हट सकते हैं। मैं कतार में सातवें स्थान पर हूं। मुझे अब भी उम्मीद है।’’

अगर अंकिता को ड्रा में जगह नहीं मिलती तो फिर सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें सिर्फ सुमित नागल पर टिकी रहेंगी । उन्हें पुरूष एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है ।

रामकुमार रामनाथन पुरूष एकल क्वालीफायर के पहले दौर में हार गए जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!