लाइव न्यूज़ :

अंकिता अंतिम दौर में, रामकुमार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर से बाहर

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:40 IST

Open in App

मेलबर्न, 12 जनवरी भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल में दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी कैटरीन जावातस्का के खिलाफ तीन सेट में जीत के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के अंतिम दौर में जगह बनाई लेकिन पुरुष एकल में रामकुमार रामनाथन को हार का सामना करना पड़ा।

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में 180वीं रैंकिंग वाली अंकिता ने दूसरे दौर के मुकाबले में युक्रेन की खिलाड़ी को दो घंटे और 20 मिनट में 6-2 2-6 6-3 से हराया।

अंकिता ने कहा ,‘‘ मैने पहले सेट में अच्छी शुरूआत की और दूसरे सेट के पहले दो गेम भी अच्छे रहे । तीसरा गेम अहम था क्योंकि उसने वह गेम जीता । मुझे खुशी है कि मैने उसे दबाव नहीं बनाने दिया । मैने अपने बेसिक्स पर फोकस रखा और आक्रामक खेल दिखाया ।’’

अब उनका सामना सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से होगा जो रैंकिंग में 183वें स्थान पर है । दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा ।

अंकिता छठी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश कर रही हैं और इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

भारत की ओर से किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में अब तक सिर्फ निरूपमा वैद्यनाथन और सानिया मिर्जा ही चुनौती पेश कर पाई हैं।

निरूपमा ने 1998 में आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई थी जबकि साइना ने 2012 से एकल वर्ग में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।

दोहा में चल रहे पुरुष एकल में रामकुमार को दूसरे दौर में चीनी ताइपे के तुंग लिन वू के खिलाफ 69 मिनट में 3-6 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!