लाइव न्यूज़ :

अंकित और मनीष विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नारवाल (64 किग्रा) और मनीष (75 किग्रा) ने पोलैंड के कीलसे में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अंकित ने उज्बेकिस्तान के अखमदजोन अकमेदोव को 5-0 से जबकि मनीष ने इजराइल के डेनियल इलियुशोनोक को 4-1 से पराजित किया।

अंकित अगले दौर में पोलैंड क ओलिवर जामोस्की का सामना करेंगे। जामोस्की ने लिथुवानिया के नेदास गुडोमस्कास को हराया था।

मनीष अब जोर्डन के अब्दल्लाह अलाराग से भिड़ेंगे जिन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।

भारत को हालांकि सुपर हैवीवेट वर्ग में निराशा मिली। इस भार वर्ग में जुगनू पहले दौर में ही हंगरी के लेवांटे किस से हार गये।

भारत ने इस प्रतियोगिता में 10 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों को उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!