लाइव न्यूज़ :

अंजुम और तेजस्विनी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:10 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं ।

  ओलंपिक से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है जहां सौरभ चौधरी को छोड़कर किसी भी प्रतिभागी ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया।

असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने ‘54 इनर 10 (10 अंकों के 54 निशाने)’ के साथ 1167 अंक बनाये जबकि अनुभवी तेजस्विनी ने स्टैंडिंग, नीलिंग और प्रोन पोजीशन की तीन श्रृंखलाओं में 1154 अंक ही बना सकी।

अंजुम शुरुआती 40 निशानों के बाद शीर्ष आठ में थी और उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना थी। वह हालांकि इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकी। नीलिंग और प्रोन में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन स्टैंडिंग में वह सिर्फ 382 अंक ही जुटा सकी।

तेजस्विनी नीलिंग के खराब प्रदर्शन से उबरने में नाकाम रहीं। उन्होंने प्रोन में 394 और स्टैंडिंग में 376 अंक बनाये।

रुस ओलंपिक समिति (आरओसी) की यूलिया जायकोवा ओलंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड कायम करते हुए 1182 अंक के साथ शीर्ष पर रही।

क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में जगह बनाते हैं।

जायकोवा के अलावा अमेरिका की सेगन मैडालेना, जर्मनी की जोलिन बीयर, आरओसी की यूलिया करीमोवा, सर्बिया की एंड्रिया अर्सोविक, स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन, स्लोनिया की जीवा ड्वोर्साक और नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने फाइनल में जगह पक्की की।

इन खेलों में अब भारत की तरफ से सिर्फ संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरूष वर्ग में अपनी चुनौती पेश करने के लिए बचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!