सेना के अनिश थापा नक्सल प्रभावित इलाके में आयोजित अबूझमाड़ हाफ मैराथन में शीर्ष पर रहे

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:03 IST2021-02-27T22:03:12+5:302021-02-27T22:03:12+5:30

Anish Thapa of the army topped the Abuzhmad Half Marathon held in the Naxalite affected area. | सेना के अनिश थापा नक्सल प्रभावित इलाके में आयोजित अबूझमाड़ हाफ मैराथन में शीर्ष पर रहे

सेना के अनिश थापा नक्सल प्रभावित इलाके में आयोजित अबूझमाड़ हाफ मैराथन में शीर्ष पर रहे

रायपुर, 27 फरवरी सेना के धावक अनिश थापा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आयोजित अबूझमाड़ हाफ मैराथन को शनिवार को 55 मिनट 19 सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रहे।

नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 21 किलोमीटर की इस दौड़ की शुरूआत 2019 में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आयोजित इसके तीसरे सत्र में देश भर से 10,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया ।

पुरुष वर्ग में हैदराबाद के थापा पहले जबकि महाराष्ट्र के अंगरिया विक्रम सिंह और दीपक बाबू क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की रीनू पहले जबकि महाराष्ट्र की तम्सी सिंह दूसरे और ज्योति जे चौहान तीसरे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Anish Thapa of the army topped the Abuzhmad Half Marathon held in the Naxalite affected area.

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे