अनीश शेट्टी और मथाना कुमार राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग में चमके
By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:46 IST2020-12-13T19:46:14+5:302020-12-13T19:46:14+5:30

अनीश शेट्टी और मथाना कुमार राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग में चमके
चेन्नई, 13 दिसंबर बेंगलुरू के अनीश दामोदर शेट्टी ने रविवार को यहां श्रीपेरम्बदूर के निकट एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप 2020 के पहले दौर में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में जीत की हैट्रिक लगायी।
इनियोस होंडा इरूला रेसिंग के मथाना कुमार और टीवीएस रेसिंग के जगन कुमार ने प्रो-स्टॉक 165 सीसी वर्ग में एक एक जीत हासिल की।
कई बार के राष्ट्रीय चैम्पियन जगन कुमार और मथाना कुमार ने दो प्रो-स्टॉक 165 सीसी श्रेणी में रोमांचक जीत हासिल की। इसी श्रेणी में राजीव सेतु (इनियोस होंडा इरूला रेसिंग) और केवाई अहमद (टीवीएस रेसिंग) ने शनिवार को एक एक रेस जीती थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।