लाइव न्यूज़ :

अनिरूद्ध थापा ने पहले ही मिनट में गोल दागा, चेन्नईयिन एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:35 IST

Open in App

वास्को, 24 नवंबर भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिरूद्ध थापा के पहले ही मिनट में किये गये गोल से चेन्नईयिन एफसी ने मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में दबदबा बनाते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

जमशेदपुर एफसी की शुरूआत काफी खराब रही और उसने पहले ही मिनट में गोल गंवा दिया जो अनिरूद्ध थापा ने किया। कुछ देर बाद इस्माइल गोंकालवेज ने पेनल्टी स्पॉट से 26वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी और सुनिश्चित किया कि चेन्नईयिन अपना अभियान जीत से शुरू करे।

पहले हाफ के अंत में पिछले सत्र के गोल्डन बूट विजेता नेरिजस वालस्किस (37वें मिनट) ने जमशेदपुर के लिये गोल किया लेकिन ओवेन कोएल की टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

जमशदेपुर के इंग्लिश डिफेंडर पीटर हार्टले ने सातवें मिनट में अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर लाने का स्वर्णिम मौका गंवा दिया था और उनका फ्री किक पर लगाया शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!