लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम से दोबारा जुड़े अनिरूद्ध थापा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:48 IST

Open in App

दोहा, छह जून कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए भारतीय मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा रविवार को दोबारा भारतीय टीम से जुड़ गए। आयोजन समिति के डॉक्टरों ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले से पहले उन्हें टीम से जुड़े की स्वीकृति दी थी।

तेइस साल के थापा तीन जून को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और तब से ही टीम होटल में अलग कमरे में पृथकवास पर थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘स्थानीय आयोजन समिति की मेडिकल टीम ही सलाह पर तीन जून से अलग थलग रखे गए अनिरूद्ध थापा आगे के परीक्षणों के बाद टीम से दोबारा जुड़ गए हैं और उन पर नजर रखी जा रही है।’’

थापा विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर के गुरुवार को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ हुए मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। भारत यह मुकाबला 0-1 से हार गया था।

इससे पहले एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा था कि वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद थापा को अलग थलग रखा गया है।

भारतीय टीम पहले ही विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन 2023 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का उसके पास अब भी मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!