लाइव न्यूज़ :

आंध्र ने केरल और पुदुचेरी ने मुंबई को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:16 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी आंध्र प्रदेश ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ई मैच में लय में चल रही केरल को कम स्कोर पर रोकने के बाद यहां रविवार को छह विकेट से जीत दर्ज की जबकि एक अन्य मैच में पुदुचेरी ने घरेलू दिग्गज टीम मुंबई को हराकर उलटफेर किया।

अपने शुरूआती तीनों मैच जीतने वाली केरल की टीम यहां के बीकेसी मैदन पर खेले गये मैच में आंध्र की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर महज 112 रन ही बना सकी। सचिन बेबी (34 गेंद में नाबाद 51 रन) के अलावा केरल का कोई भी बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सका।

आंध्र ने अश्विनी हेब्बर (48) और कप्तान अंबाती रायुडु (नाबाद 38) की शानदार पारी के दम पर 17.1 ओवर में चार विकेट पर 113 रन बनाकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये ग्रुप के अन्य मैच में सांता मूर्ति (20 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पुदुचेरी ने मुंबई की पारी को 94 रन पर समेटने के बाद छह विकेट से मैच अपने नाम किया।

सलामी बल्लेबाज एस कार्तिक (26) और विकेटकीपर शेलडन जैक्सन (नाबाद 24) की पारियों के बूते पुदुचेरी ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई की चार मैचों में यह लगातार चौथी हार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!