लाइव न्यूज़ :

आनंद करेंगे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में कमेंटरी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:20 IST

Open in App

चेन्नई, 12 नवंबर भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद विश्व चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता के तनाव के बिना हिस्सा लेंगे क्योंकि वह इसमें कमेंटेटर की भूमिका निभाने की तैयारी में जुटे हैं।

वह गत चैम्पियन मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाच्ची के बीच भिंड़त की कमेंटरी करेंगे।

यह चैम्पियनशिप दुबई में 24 नवंबर से 16 दिसंबर तक खेली जायेगी।

पांच बार के पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद आधिकारिक कमेंटेटरों में से एक होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मजेदार होगा। मैं पहले ही ऑनलाइन में इसका अनुभव कर चुका हूं। मैं इसकी कोशिश के लिये तैयार हूं। यह बहुत अच्छा होगा। ’’

यह पूछने पर कि कमेंटेटर की भूमिका का प्रस्ताव कैसे आया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई कहानी नहीं है, फिडे ने मुझसे विश्व चैम्पियनशिप के मैच के लिये कमेंटरी करने के बारे में पूछा तो मैंने सोचा कि क्यों न इसे आजमाया जाए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष होगा। विश्व चैम्पियनशिप के मैच में खेलने के तनाव के बिना जाने के लिये तैयार हूं। मैं भी शतरंज का प्रशंसक हूं और उम्मीद करता हूं कि यह अच्छा मैच होगा। ’’

वह पहले भी कुछ आनलाइन प्रतियोगिताओं में कमेंटेटर की भूमिका निभा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!