लाइव न्यूज़ :

ग्रैंड चेस टूर के क्रोएशिया चरण में खेलेंगे आनंद

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:00 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जून भारत के पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद क्रोएशिया ग्रैंड चेस टूर रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन जागरेब में पांच से 12 जुलाई तक किया जाएगा।

यह टूर्नामेंट 2021 ग्रैंड चेस टूर का तीसरा चरण होगा। भारतीय ग्रैंडमास्टर के अलावा टूर्नामेंट में पूर्व शतरंज विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव भी हिस्सा लेंगे जो ब्लिट्ज वर्ग में प्रतिनिधित्व पेश करेंगे।

कोविड महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते आनंद (ईएलओ रेटिंग 2753) का एक साल से अधिक समय में यह आमने सामने का पहला टूर्नामेंट होगा।

आनंद ने 2020 फिडे आनलाइन शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी।

रूस के ग्रैंडमास्टर एलेक्स ग्रिश्चुक, अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। आनंद की तरह 2021 विश्व शतरंज चैंपियन खिताब के लिए मैग्नस कार्लसन को चुनौती देने वाले रूस के इयान नेपोमनियाची को वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी, पोलैंड के जेन क्रिस्टोफ डुडा, क्रोएशिया के इवान सेरिच, युक्रेन के एंटोन कोरोबोव और नीदरलैंड के जोर्डन वेन फोरेस्ट भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट में 10 एलीट ग्रैंडमास्टर्स रेपिड शतरंज के नौ और ब्लिट्ज शतरंज के 18 दौर में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 150,000 डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!