लाइव न्यूज़ :

आनंद को खिताब के लिये अंतिम बाजी में ड्रा की जरूरत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 09:50 IST

Open in App

डोर्टमंड, 18 जुलाई पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने स्पार्कसन शतरंज ट्राफी की चार बाजियों के मैच में रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक के खिलाफ तीसरी बाजी ड्रा खेली।

भारतीय स्टार ने 61 चाल तक चली बाजी में अंक बांटकर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। इससे वह आखिरी बाजी में बेहतर स्थिति के साथ उतरेंगे जिसमें उन्हें केवल ड्रा की जरूरत है।

इस इंग्लिश डिफेन्स बाजी में आनंद सफेद मोहरों से खेल रहे थे। एक बार वह बेहतर स्थिति में भी थे और उन्होंने रूसी खिलाड़ी पर दबाव बना रखा था। क्रैमनिक ने हालांकि हार नहीं मानी और आखिर में बाजी ड्रा कराने में सफल रहे।

इन दोनों पूर्व विश्व चैंपियन के बीच बुधवार को दूसरी बाजी भी ड्रा रही थी। भारतीय दिग्गज ने मंगलवार को पहली बाजी में जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले में खिलाड़ी ‘कैसलिंग’ नहीं कर सकते हैं। क्रैमनिक ने खेल को अधिक रोचक बनाने के लिये इस तरह का प्रारूप तैयार किया है।

‘कैसलिंग’ राजा को बचाने और हाथी को सक्रिय खेल में शामिल करने के लिये एक विशेष चाल होती है। शतरंज में केवल ‘कैसलिंग’ करते समय ही खिलाड़ी एक चाल में दो मोहरों को चल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!