लाइव न्यूज़ :

आनंद ने क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर में कास्पारोव को फिर से हराया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:00 IST

Open in App

जगरेब, 11 जुलाई पांच बार के पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने रविवार को यहां क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर के ब्लिट्ज स्पर्धा के 13वें दौर में लगातार दूसरी बार लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंद्वी रहे गैरी कास्पारोव को हराया।

उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन भी कास्पारोव को हराया था।

आनंद को यह जीत अनीश गिरी (नीदरलैंड), जान-क्रिजस्टोफ डूडा (पोलैंड) और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (फ्रांस) के खिलाफ लगातार तीन ड्रॉ के बाद मिली।

उन्होंने इसके बाद 14वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के इयान नेपोमिनियाची पर शानदार जीत दर्ज की और गिरी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 18-18 अंक हैं।

आनंद ने कास्पारोव के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 25 चालों में जीत दर्ज की।

इस भारतीय दिग्गज ने इससे पहले शनिवार को ब्लिट्ज प्रतियोगिता के शुरूआती दिन चार जीत दर्ज की जबकि तीन मैच ड्रा खेले थे। उन्हें इस दौरान दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व विश्व चैंपियन रैपिड दौर के बाद नौ अंकों के साथ सातवें स्थान पर थे। उन्होंने इसमें दो जीत दर्ज की थी और पांच मुकाबले ड्रा खेले थे। उन्हें रैपिड के दो मैच हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच, फ्रांस के वाचियर-लाग्रेव 14 दौर के बाद 19.5 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गये हैं। नेपोमिनियाची (18.5 अंक) दूसरे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!