लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी अभिनीत ‘चेहरे’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: August 12, 2021 14:46 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चेहरे’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और इसका निर्माण ‘आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स’ और ’सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले किया गया है।

पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिल्म ‘चेहरे’ जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद 30 अप्रैल को इसे रिलीज होना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर रिलीज टाल दी गई। टीम ने काफी मेहनत की है और हम हमेशा चाहते थे कि फिल्म सिनेमाघर में ही रिलीज हो...।’’

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के अधिकांश हिस्सों में सिनेमाघर खुल गए हैं। महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!