लाइव न्यूज़ :

भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, क्या भारत करेगा यूथ ओलंपिक की मेजबानी?

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:12 IST

आईओसी इसके बाद स्वीकृति के लिए भारतीय बोली का आकलन करेगा। युवा ओलंपिक 2026 के लिए बोली प्रक्रिया के अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

Open in App

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और 2026 युवा ओलंपिक की मेजबानी के लिए सरकार का समर्थन मांगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भी सदस्य बत्रा ने कहा कि बोली पेश करने से पहले नयी दिल्ली, मुंबई और भुवनेश्वर में से एक शहर को मेजबान के रूप में चुना जाएगा।

आईओसी इसके बाद स्वीकृति के लिए भारतीय बोली का आकलन करेगा। युवा ओलंपिक 2026 के लिए बोली प्रक्रिया के अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। बत्रा ने साथ ही शाह के साथ आईओसी के 2023 सत्र की मेजबानी मुंबई में करने पर भी चर्चा की।

आईओसी सत्र एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें ओलंपिक संस्था के सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहते हैं। आईओए देश के 75वें स्वतंत्रता वर्ष के दौरान इसकी मेजबानी करना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के भी अध्यक्ष बत्रा ने, ‘‘माननीय मंत्री को भी 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम की तैयारी और ट्रेनिंग की जानकारी दी गई।’’ बैठक के दौरान सरकार की प्रमुख योजनाओं खेलो इंडिया युवा खेल, फिट इंडिया मूवमेंट और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना पर भी चर्चा की गई।

टॅग्स :अमित शाहओलंपिकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!