लाइव न्यूज़ :

कोरोना के डर के बीच 44 भारतीय खिलाड़ी ही ओलंपिक उद्घाटन समारोह में

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:23 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के करीब 44 खिलाड़ी ही भाग लेंगे ।

जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतिस्पर्धा है, उन्हें पहले ही समारोह से परे रहने के लिये कह दिया गया है ।छह अधिकारियों के साथ भारत का 50 सदस्यीय दल ही उद्घाटन समारोह में होगा ।

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,‘‘ हम ऐसी स्थिति पैदा करना नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ियों के संक्रमित होने का डर हो । इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों कम करके 50 रखने का ही फैसला किया गया है ।’’

कोचों और दल प्रमुख से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया ।

भारत के 125 से अधिक खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और भारतीय दल में 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं ।

भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने बुधवार को कहा था ,‘‘ हर देश के छह अधिकारियों को समारोह में भाग लेने की अनुमति दी गई है लेकिन खिलाड़ियों की संख्या पर रोक नहीं है ।हमने हालांकि खिलाड़ियों को सलाह दी है कि जिनकी अगले दिन स्पर्धा है, वे समारोह से दूर रहें ।’’

निशानेबाज सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, इलावेनिल वालारिवान, अपूर्वी चंदेला की पहले दिन प्रतिस्पर्धा है जो उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं होंगे । पहले दिन मुक्केबाजों, तीरंदाजों और महिला तथा पुरूष हॉकी टीम के भी मुकाबले हैं । पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं ।

मैरीकॉम का पहले दिन मुकाबला नहीं है लेकिन भारतीय पुरूष हॉकी टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी ।

ब्रिटेन के 30 ही खिलाड़ी समारोह में भाग लेंगे जबकि उसके 376 खिलाड़ी ओलंपिक में खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!