लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी जिमनास्टिक्स विकल्प कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:53 IST

Open in App

तोक्यो , 19 जुलाई (एपी) अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक टीम का एक वैकल्पिक सदस्य जापान में अभ्यास शिविर के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया । अमेरिकी राज्य ओलंपिक और पैरालम्पिक समिति ने सोमवाार को यह जानकारी दी ।

समिति ने यह नहीं बताया कि ओलंपिक चैम्पियन सिमोन बाइल्स या खिताब का कोई और दावेदार पॉजिटिव मामला आने के बाद पृथकवास में है या नहीं ।

कोरोना महामारी के कारण एक साल विलंब से हो रहे खेलों में खिलाड़ियों और अन्य के पॉजिटिव पाये जाने के मामले बढते जा रहे हैं । अमेरिका की यह पहली खिलाड़ी है जो पॉजिटिव पाई गई है ।

वैकल्पिक खिलाड़ियों में कारा इकेर और लीन वोंग शामिल हैं ।

अमेरिकी समिति ने एक बयान में कहा ,‘‘हमारे खिलाड़ियों , कोचों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है । हम इसकी पुष्टि करते हैं कि महिला कलात्मक जिमनास्टिक टीम की एक वैकल्पिक सदस्य पॉजिटिव पाई गई है । उसे पृथकवास पर भेज दिया गया है । उसकी निजता का सम्मान करते हुए इस समय और ब्यौरा नहीं दिया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!