लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक स्पर्धा के दौरान दुर्घटना में चोटिल अमेरिकी बीएमएक्स राइडर फील्ड्स आईसीयू में भर्ती

By भाषा | Updated: July 31, 2021 14:19 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई (एपी) अमेरिकी बीएमएक्स राइडर  कॉनोर फील्ड्स ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल स्पर्धा के दौरान गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गये जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में भर्ती कराया गया।

लास वेगास के 28 साल के फील्ड्स रियो ओलंपिक (2016) के स्वर्ण पदक विजेता है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद वह सड़क पर अचेत हो गये थे।

अमेरिकी साइकिलिंग ने एक बयान में कहा कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद ओलंपिक के लिए नियुक्त न्यूरोसर्जन को लगा कि उन्हें सर्जरी की जरूरत होगी लेकिन सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सकों का मानना है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुर्घटना में हालांकि फील्ड्स  की पसलियों में फैक्चर  हो गया और उनके फेफड़ों पर भी इसका असर पड़ा है।

उनकी मां लिसा फील्ड्स ने बताया, ‘‘ कॉनोर ज्यादातर समय नींद में रह रहा लेकिन जब नींद खुल रही तो वह बातचीत कर रहा है।’’

महामारी के कारण ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिवार को लाने की अनुमति नहीं है ऐसे में फील्ड्स की मां लिसा और उनके पिता माइक अमेरिकी ओलंपिक टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है।

लिसा ने कहा, ‘‘कॉनोर की अस्पताल में अच्छी देखभाल हो रही है।’’

फील्ड्स शुरुआती दो हीट्स (रेस) के नतीजों के आधार पर पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर चुके थे। तीसरे रेस में पहले टर्न (घुमाव) पर साइकिल से उछाल लेते समय वह गिर गये जिसके बाद दो अन्य राइडरों से भी उनकी टक्कर हो गयी। चिकित्सा अधिकारियों के पहुंचने तक वह अचेत अवस्था पर पड़े रहे।

ऑस्ट्रेलिया की साइकिलिस्ट साया साकाकिबारा भी शनिवार को रेस के दौरान चोटिल हो गयी और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से हटाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!