लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ओलंपिक के लिये जापान यात्रा करने के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 10:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 मई (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों और गृह विभाग ने अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने के प्रति आगाह किया है जो दो महीने के अंदर ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन इससे यात्रियों की बीमा दरों पर असर पड़ सकता है। इससे खिलाड़ी जुलाई में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने पर पु​नर्विचार कर सकते हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि इस चेतावनी का ओलंपिक के लिये जापान जाने वालों पर क्या असर पड़ेगा।

अटलांटा स्थित रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कोविड—19 से संबंधित नये दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा, ''यात्रियों को जापान की यात्रा करने से बचना चाहिए। जापान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां तक कि सभी टीके लेने वाले यात्रियों से भी कोविड के विभिन्न प्रकारों के संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। ''

अमेरिका के गृह विभाग ने इसके बाद अधिक कड़ी चेतावनी जारी की।

इसमें कहा गया है, ''कोविड—19 को देखते हुए जापान की यात्रा न करें।''

अमेरिका की ओलंपिक और पैरालंपिक समिति ने हालांकि उम्मीद जतायी कि उनके खिलाड़ी तोक्यो खेलों में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!