लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ब्राजील को हराकर पहली बार ओलंपिक की महिला वॉलीबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:42 IST

Open in App

तोक्यो, आठ अगस्त (एपी) अमेरिका ने ब्राजील को रविवार को 3-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता।

अमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की।

वर्ष 1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते लेकिन तोक्यो खेलों से पहले कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थी।

अमेरिका को 2008 और 2012 में ब्राजील के खिलाफ ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की।

लारसन इससे पहले 2012 में रजत और पांच साल पहले रियो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!