लाइव न्यूज़ :

पुलिसिच के गोल से अमेरिका ने मैक्सिको को हराया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:18 IST

Open in App

डेनवर, सात जून (एपी) क्रिस्टियन पुलिसिच के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत अमेरिका ने पहली कोनकाकाफ नेशन्स लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मैक्सिको को 3-2 से हराकर खिताब जीता।

गोलकीपर ईथन होरवाथ ने पुलिसिच के गोल के बाद 124वें मिनट में आंद्रेस गुआडेडो की पेनल्टी किक रोककर अमेरिका की खिताबी जीत सुनिश्चित की।

पुलिसिच का दो हफ्ते में यह दूसरा खिताब है। उन्होंने 29 मई को चेल्सी के साथ चैंपियन्स लीग खिताब भी जीता था।

पुलिसिच ने 114वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल दागा। उनके अलावा जियोवानी रेना (27वें मिनट) और वेस्टन मैकीनी (82वें मिनट) ने भी अमेरिका की ओर से गोल किए।

मैक्सिको ने जीसस मैनुएल कोरोना (पहले मिनट) और डिएगो लेनेज (79वें मिनट) के गोल की बदौलत दो बार बढ़त बनाई लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पहले कोनकाकाफ नेशन्स लीग फाइनल में तीन बार वीडियो रिव्यू का सहारा लिया गया जबकि पुलिसिच के गोल के बाद अमेरिकी खिलाड़ी जियोवानी रेना बाहर से फेंकी गई कुछ चीज लगने से चोटिल भी हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!