लाइव न्यूज़ :

अमेच्योर गोल्फर अवनि ने डब्ल्यूपीजीटी में सत्र का दूसरा खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:44 IST

Open in App

पंचकुला, 22 अक्टूबर अमेच्योर गोल्फर अवनि प्रशांत ने शुक्रवार को यहां हीरो डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण के  तीसरे दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेलते हुए सत्र के दूसरे खिताब को अपने नाम किया। 

पहले दौर में 76 का कार्ड खेलने वाली अवनि ने दूसरे दौर में 10 शॉट का सुधार किया और फिर शुक्रवार को तीसरे दौर में 72 के कार्ड के साथ एक शॉट की बढ़त से मुकाबले को जीता।

दूसरे दौर के बाद उनसे एक शॉट पीछे रही अमनदीप द्राल ने भी 72 का कार्ड खेला और वह कुल एक अंडर 215 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

तीन खिलाड़ी प्रणवी उर्स (76), जाह्नवी बख्शी (73) और वाणी कपूर (73)  चार ओवर 219 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सहर अटवाल (75) 221 स्कोर के के साथ छठे और रिया झा (73) सातवें स्थान पर रहीं।

अमनदीप ’हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट ’ में पहले जबकि वानी कपूर दूसरे स्थान पर चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!