लाइव न्यूज़ :

अमन गूलिया और सागर जगलान नए कैडेट विश्व चैंपियन बने

By भाषा | Updated: July 20, 2021 23:47 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 20 जुलाई युवा भारतीय पहलवान अमन गूलिया और सागर जगलान अपने अपने वजन वर्ग में मंगलवार को नए विश्व चैंपियन बने जिससे भारत ने यहां कैडेट विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया।

अमन ने 48 किग्रा फाइनल में अमेरिका के ल्यूक जोसेफ लिलेडाहल को 5-2 से हराया जबकि सागर ने 80 किग्रा वर्ग में जेम्स मॉकलर राउले को 4-0 से शिकस्त दी।

साहिल ने 110 किग्रा वर्ग में पहले दो मिनट में ही कजाखस्तान के अलीखान कुसेइनोव को चित्त करके कांस्य पदक जीता।

जसकरण सिंह ने भी 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अजरबेजान के अब्दुलरहमान इब्राहिमोव को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम रजत पदक पक्का किया।

अमन ने टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए खिताब के सफर तक सिर्फ तीन अंक गंवाए।

अमेरिकी खिलाड़ी अमन से अधिक लंबा था और उनकी पहुंच दूर तक थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने लगातार हमले बोलकर विरोधी को पस्त कर दिया।

वैभव पाटिल को 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में अजरबेजान के जाविद जवादोव के खिलाफ 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

बुधवार को जसकरण स्वर्ण पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के कमरोनबेक कदामोव से भिड़ेंगे जबकि चिराग (51 किग्रा) और जयदीप (71 किग्रा) कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!