लाइव न्यूज़ :

टीम के सभी घरेलू खिलाड़ी सुरक्षित घर पहुंचे: पंजाब किंग्स

By भाषा | Updated: May 9, 2021 11:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबन के बाद पंजाब किंग्स टीम के सभी भारतीय सदस्य सुरक्षित घर लौट गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर बयान में कहा, ‘‘आईपीएल 2021 के निलंबन के बाद पंजाब किंग्स टीम के सभी सदस्य सुरक्षित घर लौट गए हैं जबकि कुछ खिलाड़ी अपने देशों में लौटने से पहले भारत के बाहर पृथकवास से गुजर रहे हैं।’’

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई, अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी और हमारे एयरलाइन साझेदार गो एयर का सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।’’

क्लब ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में वे मास्क पहने, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इसमे एकजुट हैं। सुरक्षित रहिए।’’

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल को चार मई को निलंबित कर दिया गया था।

देश में कोविड-19 महमारी की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। पिछले कुछ दिन से रोजाना चार लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!