लाइव न्यूज़ :

महिला पेशेवर गोल्फ टूर में नजरें एमेच्योर खिलाड़ी स्नेहा, ज्हान्वी और अवनि पर

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:47 IST

Open in App

नोएडा, 14 सितंबर महिला पेशेवर गोल्फ टूर पर पिछले दो टूर्नामेंट जीतने वाली एमेच्योर खिलाड़ी स्नेहा सिंह और ज्हान्वी बख्शी पर बुधवार से यहां शुरू हो रहे नौवें चरण में एक बार फिर सभी की नजरें टिकी होंगी।

पिछले हफ्ते आठवें चरण का खिताब स्नेहा ने जीता जबकि सातवें चरण का खिताब जीतने वाली ज्हान्वी संयुक्त चौथे स्थान पर रही।

टूर्नामेंट एक पखवाड़ा पहले बहाल हुआ और एमेच्योर खिलाड़ियों ने दिखा दिया है कि वे पेशेवर खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

ज्हान्वी ने जब सातवें चरण का खिताब जीता तो एमेच्योर अवनि प्रशांत दूसरे स्थान पर रही जबकि पिछले हफ्ते उन्होंने संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया।

पिछले हफ्ते संयुक्त सातवें स्थान पर रही एमेच्योर खिलाड़ी विधात्री उर्स ने भी सभी का ध्यान खींचा।

आठवें चरण में हिस्सा लेने वाली शीर्ष पेशेवर खिलाड़ी सिद्धि कपूर पिछले हफ्ते के तीसरे स्थान में सुधार करते हुए खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

भारतीय महिला गोल्फ संघ प्रत्येक हफ्ते छह एमेच्योर खिलाड़ियों को खिला रहा है जिससे कि उन्हें अधिक टूर्नामेंट खेलने का मौका मिले और उन्हें भविष्य में पेशेवर सर्किट के लिए तैयार किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!