लाइव न्यूज़ :

इस्राइली जूडो खिलाड़ी के खिलाफ खेलने से अल्जीरियाई खिलाड़ी का इनकार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 10:03 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई (एपी) अल्जीरिया के एक जूडो खिलाड़ी ने तोक्यो ओलंपिक में इस्राइली प्रतिद्वंद्वी से सामना होने की संभावना से बचने के लिये प्रतिस्पर्धा से नाम वापिस ले लिया जिसके बाद उन्हें स्वदेश भेज दिया जायेगा ।

फेथी नौरिन और उनके कोच अमार बेनिखलेफ ने अल्जीरियाई मीडिया से कहा कि पुरूषों के 73 किलोवर्ग में इस्राइल के तोहार बुतबुल के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले से बचने के लिये वे नाम वापिस ले रहे हैं ।

अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की कार्यकारी समिति ने अस्थायी तौर पर दोनों को निलंबित कर दिया है । ओलंपिक के बाद दोनों को सजा हो सकती है ।

अल्जीरियाई ओलंपिक समिति ने बाद में दोनों के पहचान पत्र वापिस ले लिये और उन्हें वापिस भेजा जा रहा है ।

नौरिन और बेनिखलेफ ने फलस्तीन के प्रति राजनीतिक समर्थक के लिये यह कदम उठाया ।

इस बीच जॉर्जिया के दो टेनिस खिलाड़ियों को भी ओलंपिक में भाग लेने से रोक दिया गया जिनके देश के अधिकारियों ने कहा कि जरूरी दस्तावेज भेजे बिना वे यहां पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!