लाइव न्यूज़ :

सबालेंका को हराकर एलेक्जेंड्रोवा क्रेमलिन कप के सेमीफाइनल में पहुंची

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:48 IST

Open in App

मास्को, 22 अक्टूबर (एपी) बेलारूस की दूसरे नंबर की खिलाड़ी आर्या सबालेंका को क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा ने 6-3, 6-4 से हराया जिससे कोरोना वायरस से उबरने के बाद उनके पहला टूर्नामेंट का अभियान सिर्फ दो मैचों के बाद समाप्त हुआ।

एलेक्जेंड्रोवा सेमीफाइनल में मारिया सकारी और सिमोना हालेप के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

  सबालेंका पिछले महीने यूएस (अमेरिकी) ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद से अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही थी। कोरोना वायरस के चपेट में आने के कारण वह इंडियन वेल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पायी थी।

इसके अलावा, मार्का वोंद्रोसोवा ने चौथी वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 6-4, 6-2 से हराया और सेमीफाइनल में उनका सामना गार्बाइन मुगुरुजा या एनेट कोंटावीट से होगा।

  इससे पहले सकारी ने अन्ना कालिन्स्काया के दूसरे सेट से हट जाने के कारण  क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही पहली बार ‘डब्ल्यूटीए फाइनल्स’ में भी जगह बनायी।

सकारी तब 6-2, 1-0 से आगे चल रही थी जब कालिन्स्काया ने अस्वस्थ होने के कारण मैच से हटने का फैसला किया। इससे सकारी सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में जगह बनाने वाली पहली यूनानी खिलाड़ी बन गयी है। डब्ल्यूटीए फाइनल्स में चोटी की आठ खिलाड़ी भाग लेती हैं।

पूर्व चैंपियन सिमोना भी स्थानीय खिलाड़ी वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-1, 7-6 (4) से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही। कोंटावीट ने एक अन्य मैच में आंद्रिया पेटकोविच को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

पुरुषों के ड्रॉ में रिकार्डस बेरांकिस ने क्वार्टर फाइनल में एड्रियन मैनारिनो को 6-2, 7-6 से हराया। अंतिम चार में उनका मुकाबला मारिन सिलिच या पेड्रो मार्टिनेज से होगा।

इससे पहले मैनारिनो ने एक मैच प्वाइंट बचाकर रूस के मौजूदा चैंपियन आंद्रे रूबलेव को 5-7, 7-6 (4), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

दूसरी वरीयता प्राप्त असलान करात्सेव ने इगोर गेरासिमोव को 6-4, 6-3 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!