लाइव न्यूज़ :

अल्काराज ने मर्रे को हराया, क्वार्टर फाइनल में बेरेटिनी से होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 11:31 IST

Open in App

वियना, 28 अक्टूबर एंडी मर्रे का एरस्टे बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पिछले 10 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान बुधवार को यहां स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से हार के साथ थम गया।

आस्ट्रिया के इस इंडोर टूर्नामेंट में मर्रे ने इससे पहले 2014 और 2016 में भाग लिया था और दोनों अवसरों पर उन्होंने खिताब जीता था। वह 2016 की जीत से एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे लेकिन इस बार उन्हें दूसरे दौर में ही अल्काराज से 6-3, 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अल्काराज क्वार्टर फाइनल में मैटियो बेरेटिनी से भिड़ेगे। इटली के तीसरी वरीयता प्राप्त बेरेटिनी ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके निकोलोज बेसिलशविली को 6-7 (5), 6-2, 6-3 से हराया।

पहले दौर के के मैचों में सातवीं वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने अमेरिका के रेली ओपेल्का को 6-4, 6-2 से और आठवीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्ट्जमैन ने फैबियो फोगनिनी को 6-2, 7-5 से पराजित किया।

पिछले साल फाइनल की अपनी राह में नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-1 से हराने वाले लोरेंजो सोनेगो ने पहले दौर के मैच में जर्मनी के डोमिनिक कोफ़र को 6-4, 6-3 से और गेल मोनफिल्स ने इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को 7-6 (2), 6-4 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!