लाइव न्यूज़ :

ISSF वर्ल्ड कप: अखिल शेरॉन ने 50 मीटर रायफल में जीता गोल्ड, भारत को मिला चौथा स्वर्ण पदक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 11, 2018 11:32 IST

Akhil Sheoran: युवा भारतीय निशानेबाज अखिल ने ISSF वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

 गुआडालाजारा, (मैक्सिको) 11 मार्च: युवा भारतीय निशानेबाज अखिल शेरॉन (Akhil Sheoran) ने मैक्सिको में खेली जा रहे ISSF वर्ल्ड कप के पुरुषों के 50 मीटर रायफल 3 पोजिशन (3P) में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही अखिल ISSF वर्ल्ड कप में अपना पहला मेडस जीतने वाले चौथे भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। ये भारत का इस वर्ल्ड कप में चौथा गोल्ड मेडल है।

इससे पहले इस प्रतियोगिता में शहजर रिजवी, मनु भकर, मेहुली घोष और अंजुम माउडगिल ने पिछले हफ्ते पहली बार वर्ल्ड कप में मेडल जीते हैं। ये इस प्रतियोगिता में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है और इससे ये तय हो गया है कि भारत पहली बार ISSF वर्ल्ड कप में शीर्ष स्थान के साथ अपने अभियान का समापन करेगा। 

शेरॉन ने फाइनल में 455.6 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के बरनहार्ड पिकल (452) को हराते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। शेरॉन की जीत इसलिए भी बड़ी बन जाती है क्योंकि उनके सामने ISSF के 38 बार के मेडल विजेता हंगरी के राइफल लेजेंड पीटर सिडी, रियो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट फ्रांस के एलेक्सिस रेनॉल्ड और एयर राइफल के गोल्ड मेडल विजेता इस्तवान पेनी थे। लेकिन इसके बावजूद युवा शेरॉन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ISSF वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!