लाइव न्यूज़ :

इंडियन एरोज के सामने आइजोल एफसी की कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:40 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मार्च अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज मंगलवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन आईजोल एफसी की कड़ी चुनौती का सामना करने उतरेगी।

इंडियन एरोज की टीम ने मौजूदा सत्र के कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को हालांकि अपने पिछले मैच में चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन आइजोल एफसी के खिलाफ टीम एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होगी।

इंडियन एरोज के सहायक कोच महेश गवली ने मैच से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आईलीग में हमारे दो ही मुकाबले बचे हैं। इस मुकाबले के लिए लड़के सकारात्मक और प्रेरित हैं। वे मुकाबले के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी को पता है कि टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों का यह पहला सत्र है। आईलीग के 12 मैचों के बाद लड़कों को पता है कि वे कहां खड़े हैं और उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया है। आपको पता है कि इंडियन एरोज लंबी परियोजना है और एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर की तैयारी का हिस्सा है।’’

आइजोल एफसी पर अब निचली लीग में खिसकने का खतरा नहीं है और ऐसे में टीम जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था जिसमें इंडियन एरोज के सजाद हुसैन ने अंतिम लम्हों में गोल दागा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!