लाइव न्यूज़ :

नेरोका एफसी के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा आईजोल एफसी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:29 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च आईजोल एफसी आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां नेरोका एफसी का सामना करेगा तो वह ग्रुप बी में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान देगा।

आईजोल एफसी ने पहले चरण के अपने अंतिम मैच में चेन्नई सिटी एफसी को 3-0 से हराया था। इससे उसका शीर्ष छह में स्थान पक्का नहीं हुआ लेकिन तीन अंक मिलने से वह दूसरे चरण में आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। आईजोल के अभी ग्रुप बी में 11 मैचों में 15 अंक हैं।

आईजोल एफसी के मुख्य कोच यान लॉउ ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये मुश्किल मैच होगा क्योंकि नेरोका अंक हासिल करने के लिये बेताब है। ’’

नेरोका को दूसरे चरण के पहले मैच में इंडियन एरोज ने 3-0 से हराया था। इससे वह ग्रुप बी में 11 मैचों में आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।

नेरोका पर अब दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है और इससे बचने के लिये उसे अपने बाकी बचे तीन मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसकी शुरुआत वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी आईजोल पर जीत से करना चाहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!