लाइव न्यूज़ :

एलीट पुरूष और महिला खिलाड़ियों के लिये शिविर लगायेगा एआईटीए

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय टेनिस महासंघ ने देश के शीर्ष खिलाड़ियों को अगले साल प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की तैयारी के लिये मंच प्रदान करने के मकसद से डीएलटीए में अभ्यास शिविर में बुलाने का फैसला किया है ।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने शिविर में शीर्ष 20 पुरूष और महिला खिलाड़ियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है । इसके आखिर में एकल प्रारूप में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेली जा सकती है ।

पुरूष खिलाड़ियों का 21 दिवसीय शिविर 30 नवंबर से शुरू होगा जबकि महिला खिलाड़ियों का शिविर चार जनवरी से आरंभ होगा ।

शिविर डेविस कप कोच जीशान अली की देखरेख में होगा । जो प्रशिक्षण शिविरों के हाई परफार्मेंस निदेशक होंगे । उनके साथ दूसरे कोच, फिटनेस ट्रेनर, आहार विशेषज्ञ और जिम ट्रेनर भी रहेंगे ।

इस शिविर में फोकस शारीरिक अनुकूलन, आहार योजना , खुराक, प्रदर्शन के विश्लेषण पर रहेगा ।

एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने कहा ,‘‘ हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिये तैयार रहें । हम देख रहे हैं अगर शिविर के आखिर में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन संभव हो सकता है क्योंकि इस साल फेनेस्टा चैम्पियनिशप भी नहीं हो सकी । इस पर फैसला कल तक हो जायेगा ।’’

यह चैम्पियनशिप एकल वर्ग में ही होगी । बीस खिलाड़ियों को चार चार के पांच समूहों में बांटा जायेगा जो राउंड राबिन आधार पर खेलेंगे । इसके बाद नॉकआउट चरण होगा। खिलाड़ियों की यात्रा और रहने का खर्च एआईटीए उठायेगा । विजेता को 75000 रूपये, उपविजेता को 50000 और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले को 30000 रूपये दिये जायेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!