लाइव न्यूज़ :

एआईटीए ने वर्ल्ड टीम कप क्षेत्रिय क्वालीफिकेशन के लिए व्हीलचेयर टेनिस टीम की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने व्हीलचेयर टेनिस के विश्व टीम कप क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन के लिए चार सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसे इस साल नो से 16 मई तक पुर्तगाल के विलामौरा में आयोजित किया जाएगा।

इस टीम में मारियाप्पन दुरई, शेखर वीरस्वामी और कार्तिक करुणाकरण को जगह दी गयी है जबकि बालचंद्र एस को रिजर्व में रखा गया है।

भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रही है। भारतीय टीम विश्व टीम कप 2021 के विश्व ग्रुप में पहुंचने के लिए उपलब्ध चार क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन में से एक स्थान के लिए अपना दावा पेश करेगी।

ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, अर्जेंटीना, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील ऐसे 10 राष्ट्र हैं जिन्हें इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है और इसमें दो टीमों को वाइल्ड कार्ड के जरिये जगह मिली है।

ये टीमें 16 टीमों वाले विश्व टीम कप विश्व ग्रुप स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।

कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के कारण एशिया/ओसियाना क्षेत्रिय क्वालीफिकेशन का आयोजन पुर्तगाल में किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!