लाइव न्यूज़ :

बिंदास निशाना लगाओ, एएआई प्रमुख मुंडा की ओलंपिक जाने वाले तीरंदाजों को सलाह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:45 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जून भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मंडा ने मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बेखौफ होकर निशाना लगाने की सलाह दी ।

भारतीय तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन ओलंपिक में कामयाब नहीं हो पाते ।

पेरिस में विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपिका कुमारी ने ओलंपिक से ठीक पहले दुनिया की नंबर एक तीरंदाज का दर्जा हासिल किया है ।

मुंडा ने कहा ,‘‘ उनको बस अपना मनोबल ऊंचा रखकर बिंदास खेलना चाहिये ।बस यही काफी है।’’

दीपिका लंदन ओलंपिक से पहले भी नंबर एक तीरंदाज थी लेकिन लंदन से खाली हाथ लौटी ।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने कहा ,‘‘मेरी यही सलाह है कि बिंदास तरीके से तीर चलायें । समाचार या मीडिया से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं लगातार उनके संपर्क में रहूंगा । खेल में मेरी व्यक्तिगत रूचि है । मुझे यकीन है कि वे ओलंपिक में अच्छा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!