लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने गोवा में चैंपियन्स लीग मैचों के आयोजन के लिए एएफसी को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शीर्ष स्तर की एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप ई मैचों की मेजबानी का मौका देने के लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) को धन्यवाद दिया।

ग्रुप ई के सभी मैचों का आयोजन गोवा के मडगांव के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। भारतीय क्लब एफसी गोवा ने भी इसमें हिस्सा लिया।

एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ 14 से 29 अप्रैल तक गोवा में एएफसी चैंपियन्स लीग 2021 के ग्रुप ई मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने की एआईएफएफ की क्षमता में विश्वास और समर्थन के लिए एशियाई फुटबॉल महासंघ का आभारी है।’’

एआईएफएफ ने मैचों के आयोजन में समर्थन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों का भी आभार जताया।

बयान के अनुसार, ‘‘एआईएफएफ गोवा सरकार और उसके मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा गोवा फुटबॉल संघ (जीएफए) के अध्यक्ष चर्चिल अलेमाओ और जीएफए की कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों की भारतीय फुटबॉल की आगे बढ़ने और मुश्किल समय में इस तरह की सफलता हासिल करने में मदद के लिए सराहना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!