लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने रैफरी के मैदानी फैसले को सुधारा, फॉक्स के रेड कार्ड को बदला

By भाषा | Updated: January 9, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी एससी ईस्ट बंगाल के डिफेंडर डैनी फॉक्स शनिवार को बेंगलुरू एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले के लिये उपलब्ध होंगे क्योंकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने एफसी गोवा के खिलाफ 1-1 से ड्रा मैच में उन्हें रेड कार्ड दिखाने के फैसले को बदल दिया है।

एआईएफएफ की समिति ने क्लब की इस फैसले के खिलाफ अपील पर इसकी वीडियो क्लिपिंग्स की समीक्षा की। समिति इस बात से संतुष्ट दिखी कि फॉक्स ने जानबूझकर गंभीर गलती या हिंसक व्यवहार नहीं किया था।

खेल पंचाट चार्टर के अनुसार मैदानी रैफरी के फैसलों की आमतौर पर तब तक समीक्षा नहीं की जाती जब तक कि पुख्ता सबूत नहीं हो कि इस फैसले में कोई दुर्भावना, लापरवाही, मनमानी की गयी हो।

समिति ने खेल भावना के तहत फॉक्स को रेड कार्ड दिखाने के इस फैसले को बदलने का फैसला किया। अब वह बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 10वें दौर के मुकाबले के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!