लाइव न्यूज़ :

एआईसीएफ के संयुक्त सचिव ने मोदी को पत्र को लिखा कर सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:28 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जुलाई अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) की आंतरिक कलह उस समय एक बार फिर से सामने आ गयी जब संयुक्त सचिव अतनु लाहिड़ी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर सचिव भरत सिंह चौहान पर ‘डेटा चोरी, भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग’ का आरोप लगाया।

लाहिड़ी ने यह कदम एआईसीएफ सचिव के बंगाल में शीर्ष निकाय के रूप में ‘सारा बांग्ला डाबा संगठन (एसबीडीएस)’ को आधिकारिक मान्यता देने पर उठाया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय मास्टर लाहिड़ी बंगाल शतरंज संघ का समर्थन करते है।

चौहान ने आरोपों पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘ लाहिड़ी का प्रतिशोध ऐसे समय में आया है जब उन्हें उनकी जालसाजी और भारतीय खेल प्राधिकरण से धन की वसूली के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।’’

एसबीडीएस को शहर के ग्रैंडमास्टर दिब्येंदु बरुआ का समर्थन प्राप्त है, जिनके साथ लाहिड़ी का 2019 से विवाद है। इस अनुभवी जीएम ने लाहिड़ी पर ‘धन की हेराफेरी’ सहित विभिन्न आरोप लगाए थे।

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पांच पन्नों के पत्र में, लाहिड़ी ने आरोप लगाया है कि चौहान ने ‘ महासंघ के सभी डेटा और गोपनीय जानकारी’ को साझा करने के लिए ‘थॉट रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक ‘गुप्त समझौते’ पर हस्ताक्षर किया है।

चौहान ने कहा, ‘‘ लाहिड़ी यह सब इस लिए कर रहे हैं क्योंकि हमने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और वह एआईसीएफ को 7.5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!