लाइव न्यूज़ :

एआईबीए ने प्रति टीम ‘बाउट रिव्यू’ बढाकर तीन किये , फीस भी हटाई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई निर्णय लेने में अधिक पारदर्शिता के लिये अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने प्रतिभागी टीमों के लिये फैसले की समीक्षा के मौके बढाकर तीन कर दिये और समीक्षा असफल रहने पर लगने वाली एक हजार डॉलर की फीस भी हटा दी ।

‘बाउट रिव्यू सिस्टम’ पहली बार 2019 में लागू किया गया था । दुबई में पिछले महीने एशियाई चैम्पियनशिप और अप्रैल में युवा विश्व चैम्पियनशिप में इसका इस्तेमाल किया गया । दुबई में हुए टूर्नामेंट में कुछ संदिग्ध फैसलों की जांच जारी है ।

राष्ट्रीय महासंघों को लिखे पत्र में एआईबीए महासचिव इस्तवान कोवाक्स ने कहा कि समीक्षा प्रणाली अब एआईबीए से मान्य एलीट और युवा टूर्नामेंटों में ही इस्तेमाल की जायेगी जिनमें एलीट और युवा विश्व चैम्पियनशिप और उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप शामिल हैं ।

उन्होंने लिखा कि अब टीमें दो की बजाय तीन ‘रिव्यू’ ले सकेंगी और उन पर कोई फीस नहीं लगाई जायेगी ।

इस व्यवस्था के तहत हारने वाली टीम के मैनेजर या मुख्य कोच को फैसले के खिलाफ अपील करने के लिये 15 मिनट और कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिये 30 मिनट का समय दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!