लाइव न्यूज़ :

एआईबीए ने भारवर्ग में किया बदलाव, पुरूषों की तीन और महिलाओं की दो स्पर्धायें बढाई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने इस साल अगस्त से अपनी प्रतिस्पर्धाओं में पुरूष वर्ग में तीन और महिला वर्ग में दो भारवर्ग बढाने का फैसला किया ताकि मुक्केबाज उन वर्गों में उतर सकें जिनमें वे ‘ सबसे मजबूत और सहज’ महसूस करते हैं ।

मौजूदा 10 से पुरूष वर्ग में भारवर्ग बढकर 13 हो गए हैं जबकि न्यूनतम श्रेणी 49 की बजाय अब 48 किलो होगी । फीदरवेट (57 किलो) को फिर जोड़ा गया है । इसके साथ ही लाइट मिडिलवेट (71 किलो) और क्रूसरवेट (86 किलो) भी अब प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे ।

बेंटमवेट को मौजूदा 56 किलो से उसके मूल स्वरूप 54 किलो में वापिस ले जाया गया है ।

महिला वर्ग में 10 की बजाय अब 12 भारवर्ग होंगे । लाइट फ्लायवेट (50 किलो) और लाइट मिडिलवेट (70 किलो) को जोड़ा गया है।

यह फैसला विभिन्न संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद लिया गया जिनमें प्रतिस्पर्धा समिति, महिला समिति और राष्ट्रीय महासंघ शामिल हैं ।

एआईबीए ने राष्ट्रीय महासंघों को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ एआईबीए निदेशक मंडल ने युवा और एलीट मुक्केबाजों के लिये भारवर्ग में बदलाव का फैसला किया है । पुरूष वर्ग में अब 10 की बजाय 13 और महिला वर्ग में 12 भारवर्ग होंगे । ये नये भारवर्ग एक अगस्त 2021 से प्रभावी होंगे ।’’

तोक्यो ओलंपिक में पुरूष प्रतिस्पर्धा में आठ भारवर्गों और महिला प्रतिस्पर्धा में पांच भारवर्गो में मुकाबले होंगे ।

पुरूष वर्ग में 52 किलो, 57 किलो, 63 किलो , 69 किलो, 75 किलो, 81 किलो, 91 किलो और प्लस 91 किलो में मुकाबले होंगे । वहीं महिला वर्ग में 51 किलो, 60 किलो, 64 किलो, 69 किलो, 75 किलो में मुकाबले होंगे ।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता ओलंपियन अखिल कुमार ने इसका स्वागत करते हुए कहा ,‘‘ यह अच्छा फैसला है क्योंकि भारवर्ग में अधिक अंतर होने से वजन बनाये रखना मुश्किल हो जाता है । इससे शरीर को कुछ राहत मिलेगी ।’’

एआईबीए वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा निलंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!