लाइव न्यूज़ :

रियो ओलंपिक में जजों के अनुचित फैसलों की जांच के लिए एआईबीए ने जांचकर्ता नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:44 IST

Open in App

लुसाने, 14 जून अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने सोमवार को कहा कि उसने 2016 रियो ओलंपिक के दौरान रैफरियों और जजों के अनुचित फैसलों की जांच के लिए मैकलारेन स्पोर्ट साल्यूशंस को एजेंसी नियुक्त किया है और उसे पहले चरण की जांच के इस साल अगस्त में पूरा होने की उम्मीद है।

रियो 2016 खेलों में रैफरी और जजों के फैसलों की मुक्केबाजों ने कड़ी आलोचना की थी और कइयों का कहना कि उन्हें अधिकारियों के खराब फैसलों का नुकसान उठाना पड़ा।

इसमें सबसे बड़ा मामला आयरलैंड के माइकल कोनलान से जुड़ा था जिन्होंने मुकाबले के दौरान रूस के व्लादिमीर निकितिन पर दबदबा बनाए रखा लेकिन इसके बावजूद उन्हें हारा हुआ घोषित किया गया।

निकितिन को अगले दौर में वाकओवर देना पड़ा क्योंकि कोनलान से पिटने के बाद वह मुकाबले में उतरने के लिए मेडिकल रूप से अनफिट थे। इन खेलों के बाद कोनलान पेशेवर मुक्केबाज बन गए।

एआईबीए ने बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संघ ने प्रोफेसर रिचर्ड मैकलारेन की अगुआई में मैकलारेन स्पोर्ट साल्यूशंस को बरकरार रखा है जो दो चरण की स्वतंत्र जांच करेगा जिसकी शुरुआत रियो 2016 ओलंपिक खेलों के मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रैफरी और जजों के प्रदर्शन की जांच से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!