लाइव न्यूज़ :

स्पेन के कप्तान बासक्वेट के बाद अब लोरेंटे भी कोविड से संक्रमित

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:24 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ जून (एपी) डिएगो लोरेंटे यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप से पहले कोविड—19 से संक्रमित होने वाले दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गये हैं।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा कि लोरेंटे का परीक्षण मंगलवार को पॉजिटिव आया और उन्हें अलग थलग कर दिया गया है। इससे पहले कप्तान सर्जियो बासक्वेट को संक्रमित होने के कारण टीम का अभ्यास शिविर छोड़ना पड़ा था।

महासंघ ने कहा कि इन दोनों के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव नहीं आया है।

लोरेंटे के पॉजिटिव परिणाम की घोषणा स्पेन की लिथुवानिया पर अभ्यास मैच में 4—0 से जीत के बाद की गयी। स्पेन ने इस मैच में अपनी अंडर—21 टीम उतारी थी।

स्पेन को यूरोपीय चैंपियनशिप में अपना पहला मैच सोमवार को स्वीडन के खिलाफ खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!