लाइव न्यूज़ :

चोट के कारण तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने से चूकने के बाद हिमा ने कहा, मजबूत वापसी करूंगी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने चोट के कारण तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने से चूकने के बाद मंगलवार को कहा कि वह अगले साल बड़ी प्रतियोगिताओं में मजबूत वापसी करेंगी।

भारतीय एथलेटिक्स की सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक हिमा को पिछले महीने राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर हीट में हिस्सा लेते हुए पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी।

चोट के कारण इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर के फाइनल्स से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा था। उन्होंने 200 मीटर फाइनल में हिस्सा लिया लेकिन पांचवें स्थान पर रहते हुए ओलंपिक में जगह नहीं बना पाई।

हिमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जब मैं अपनी नई स्पर्धाओं 100 मीटर और 200 मीटर में क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने के करीब थी तो चोट के कारण अपने पहले ओलंपिक में जगह बनाने से चूक गई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं लगातार समर्थन के लिए अपने कोच, सहयोगी स्टाफ और टीम के साथियों का धन्यवाद देना चाहती हूं। लेकिन मैं मजबूत वापसी करूंगी और राष्ट्रमंडल खेल 2022, एशियाई खेल 2022 और विश्व चैंपियनशिप 2022 को लेकर उत्साहित हूं।’’

हिमा ने 2018 में फिनलैंड में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर का स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। एशियाई खेल 2018 में 400 मीटर में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने के अलावा वह स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों का भी हिस्सा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!