लाइव न्यूज़ :

ली निंग से नाता तोड़ने के बाद आईओए को अब नये प्रायोजक की तलाश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून चीन की खेलों की पोशाक निर्माता कंपनी ली निंग से 'जनभावनाओं का सम्मान' करते हुए करार तोड़ने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को उम्मीद जतायी कि वह इस महीने के आखिर तक अपने ओलंपिक दल के लिये नया किट प्रायोजन ढूंढने में सफल रहेगा।

आईओए ने मंगलवार को ली निंग को अपने आधिकारिक किट प्रायोजक से हटाने के बाद कहा था कि भारतीय खिलाड़ी 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में बिना ब्रांड वाली पोशाक पहनकर उतरेंगे।

लेकि​न बुधवार को आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि सीमित समय में नये प्रायोजक की तलाश जारी है।

बत्रा ने पीटीआई से कहा, ''प्रक्रिया (नया प्रायोजक के तलाश की) प्रगति पर है लेकिन हमारे पास बहुत कम समय है। हम किसी पर भी दबाव नहीं बनाना चाहते हैं और उन्हें दबाव में नहीं लाना चाहते हैं। यह आपसी सहमति से होना चाहिए। ''

उन्होंने कहा, ''इस महीने के आखिर तक हम फैसला कर लेंगे कि हमारे खिला​ड़ी बिना ब्रांड वाली पोशाक पहनकर जाएंगे या नहीं। पोशाक तैयार हैं और उन्हें जल्द से जल्द हमारे खिलाड़ियों को सौंपना होगा। ''

आईओए ने पिछले सप्ताह खेल मंत्री कीरेन रीजीजू की मौजूदगी में ली निंग की डिजाइन की गयी ओलंपिक किट का अनावरण किया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि पिछले साल लद्दाख में सैन्य संघर्ष के बाद चीनी कंपनियों का विरोध किया जा रहा है।

पता चला है कि इसके बाद खेल मंत्री ने आईओए को कंपनी से ​नाता तोड़ने की सलाह दी। आईओए प्रमुख ने कहा कि ली निंग को प्रायोजक के रूप में हटाने का फैसला जनहित में किया गया।

बत्रा ने कहा, ''मैं किसी कंपनी या किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं लेकिन मीडिया सहित तमाम पक्षों की आलोचना के बाद हमने यह फैसला किया। हमने यह फैसला जनभावना को ध्यान में रखकर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!