लाइव न्यूज़ :

ली निंग से नाता तोड़ने के बाद आईओए को अब नये प्रायोजक की तलाश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून चीन की खेलों की पोशाक निर्माता कंपनी ली निंग से 'जनभावनाओं का सम्मान' करते हुए करार तोड़ने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को उम्मीद जतायी कि वह इस महीने के आखिर तक अपने ओलंपिक दल के लिये नया किट प्रायोजन ढूंढने में सफल रहेगा।

आईओए ने मंगलवार को ली निंग को अपने आधिकारिक किट प्रायोजक से हटाने के बाद कहा था कि भारतीय खिलाड़ी 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में बिना ब्रांड वाली पोशाक पहनकर उतरेंगे।

लेकि​न बुधवार को आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि सीमित समय में नये प्रायोजक की तलाश जारी है।

बत्रा ने पीटीआई से कहा, ''प्रक्रिया (नया प्रायोजक के तलाश की) प्रगति पर है लेकिन हमारे पास बहुत कम समय है। हम किसी पर भी दबाव नहीं बनाना चाहते हैं और उन्हें दबाव में नहीं लाना चाहते हैं। यह आपसी सहमति से होना चाहिए। ''

उन्होंने कहा, ''इस महीने के आखिर तक हम फैसला कर लेंगे कि हमारे खिला​ड़ी बिना ब्रांड वाली पोशाक पहनकर जाएंगे या नहीं। पोशाक तैयार हैं और उन्हें जल्द से जल्द हमारे खिलाड़ियों को सौंपना होगा। ''

भारत में ली निंग के उत्पादों के वितरक सनलाइट स्पोर्ट्स ने कहा कि कंपनी ने वर्तमान समय में 'देश में उतार—चढ़ाव वाली स्थिति को देखते हुए' आईओए के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

आईओए महासचिव राजीव मेहता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ''सनलाइट स्पोर्ट्स वर्तमान वैश्विक स्थिति और देश में उतार—चढ़ाव की स्थिति को समझता है तथा भारतीय ओलंपिक संघ को भारतीय ओलंपिक टीम की आधिकारिक खेल किट की व्यवस्था करने की अनुमति देने पर सहमत है। ''

आईओए ने पिछले सप्ताह खेल मंत्री किरेन रीजीजू की मौजूदगी में ली निंग की डिजाइन की गयी ओलंपिक किट का अनावरण किया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि पिछले साल लद्दाख में सैन्य संघर्ष के बाद चीनी कंपनियों का विरोध किया जा रहा है।

पता चला है कि इसके बाद खेल मंत्री ने आईओए को कंपनी से ​नाता तोड़ने की सलाह दी। आईओए प्रमुख ने कहा कि ली निंग को प्रायोजक के रूप में हटाने का फैसला जनहित में किया गया।

बत्रा ने कहा, ''मैं किसी कंपनी या किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं लेकिन मीडिया सहित तमाम पक्षों की आलोचना के बाद हमने यह फैसला किया। हमने यह फैसला जनभावना को ध्यान में रखकर किया। ''

आईओए प्रमुख ने इन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि भारत सहित नौ देशों को कोविड—19 के मामलों के बढ़ने के कारण आयोजक तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से रोक सकते हैं।

बत्रा ने कहा, ''यह सब मीडिया की अटकलबाजी है। हमने इस संबंध में आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) या आयोजकों से कुछ नहीं सुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!