लाइव न्यूज़ :

सात अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के रूप में मनाएगा एएफआई

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त नीरज चोपड़ा ने सात अगस्त को तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) इस दिन को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के रूप में मनाएगा।

तेइस साल के चोपड़ा तोक्यो में शनिवार को 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।

चोपड़ा सहित अन्य एथलीटों के सम्मान समारोह के दौरान एएफआई के योजना आयोग के चेयरमैन ललित भनोट ने कहा, ‘‘पूरे भारत में भाला फेंक को बढ़ावा देने के लिए हम सात अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के रूप में मनाएंगे और अगले साल से हमारी मान्यता प्राप्त इकाइयां इस दिन अपने अपने राज्यों में भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद अंतर जिला प्रतियोगिताएं होंगी और हम भाला मुहैया कराएंगे (क्योंकि काफी भालों की जरूरत होगी)। आगामी वर्षों में हम इस प्रतियोगिता में विस्तार करके इसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता बनाएंगे।’’

एएफआई ने 2018 में राष्ट्रीय ओपन भाला फेंक चैंपियनशिप शुरू की थी जिसका तीसरा टूर्नामेंट इस साल अक्तूबर में होगा।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि एएफआई आगामी दिनों में मेरी उपलब्धि को याद रखने पर काम कर रहा है। अगर मेरी उपलब्धि इस देश के युवाओं के एथलेटिक्स, विशेषकर भाला फेंक से जुड़ने का कारण बनती है तो मुझे खुशी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों को अगर भाला और अन्य सुविधाएं मिलती हैं तो मुझे उम्मीद है कि वे इस खेल से जुड़ेंगे और मुझे उनकी हौसलाअफजाई करने में खुशी होगी। वे भविष्य के पदक विजेता हो सकते हैं।’’

सम्मान समारोह के दौरान चोपड़ा के पिता सतीश, मां सरोज देवी और चाचा भीम भी मौजूद थे।

बचपन में चोपड़ा की शरारतों की कहानियों के बारे में पूछने पर सतीश ने कहा, ‘‘वे सही हैं मगर नीरज जो भी काम करता है मन लगाकर करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें क्या पता था वह एक दिन ऐसा करेगा, देश को रोशन करेगा।’’

विश्व चैंपियनशिप में भारत की एकमात्र पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज ने नीरज के स्वर्ण पदक को भारतीय एथलेटिक्स की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि करार दिया।

विश्व चैंपियनशिप 2003 में लंबी कूद का कांस्य पदक जीतने वाली अंजू ने कहा, ‘‘यह भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण लम्हा है, ओलंपिक में स्वर्ण पदक, कुछ भी चीज इससे बेहतर नहीं है। उम्मीद करती हूं कि नीरज के स्वर्ण से देश के बच्चे एथलेटिक्स से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।’’

अंजू अभी एएफआई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!