लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने डोपिंग में फंसे एथलीटों के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन कार्रवाई का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि हाल ही में डोपिंग के मामले में फंसे दोनों एथलीट ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में ओलंपिक टिकट के दावेदार हैं लेकिन उन्होंने मंगलवार को वादा किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पिछले महीने पटियाला में हुई इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) में कराये गये डोप परीक्षण में दो एथलीट विफल रहे।

एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला से जब पूछा गया कि ओलंपिक वर्ष में एथलीटों का डोपिंग मामले में फंसना क्या चिंताजनक बात नहीं है , तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) ने एथलीट शब्द का इस्तेमाल किया तो यह एक सामान्य शब्द है। आप अन्य खेलों के बारे में भी जानते हैं जो एथलेटिक्स में आता है। एथलीट और एथलेटिक्स में थोड़ा अंतर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा या मुरली श्रीशंकर जैसे एथलीट भी डोपिंग के संदिग्धों में शामिल हो गये जिससे उन्हें बुरा लगता होगा। मैं इससे काफी निराश हूं।’’

सुमरिवाला ने कहा कि एएफआई ‘डोपिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता’ बरतता है।

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अगर कोई डोपिंग मामले में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी), नाडा और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हम डोपिंग करने वाले का समर्थन नहीं करेंगे, जो भी कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी।’’

सुमरिवाला ने कहा कि एएफआई कोविड -19 महामारी के मद्देनजर भारतीय एथलीटों को कहां रखा जाए इस पर काम कर रहा है जिससे कि वे तोक्यो खेलों से पहले टूर्नामेंट में भाग ले सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने से पिछले एक सप्ताह में काफी बदलाव आया है। आधे यूरोप में फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति है, हम फिनलैंड के बारे में सोच रहे है, पोलैंड और तुर्की में स्थिति के बारे में हमें पता नहीं है। हमने स्थल ढूंढने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (एथलीटों को) दक्षिण अफ्रीका जाना था लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। हम डायमंड लीग के आयोजकों से संपर्क में है और खिलाड़ियों को यूरोप में कहीं रखने के बारे में सोचेंगे, जहां खिलाड़ी सुरक्षित रहे।’’

लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने मंगलवार को 8.26 मीटर की कूद के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया और सुमरिवाला ने उनकी तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज श्रीशंकर की 8.26 मीटर की कूद शानदार रही। यह कमाल का प्रदर्शन था। उसने हर कूद के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। इससे वह राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलंपिक के लिए बेहतर स्थिति में रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!