लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने जूनियर कार्यक्रम में बदलाव का फैसला किया, अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:11 IST

Open in App

जयपुर, 13 सितंबर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सोमवार को फैसला किया कि वह अपने जूनियर कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे मजबूत करेगा जिससे कि नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में एतिहासिक स्वर्ण पदक और विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में तीन पदक का फायदा उठा सके।

एएफआई ने यहां कार्यकारी परिषद की दो दिवसीय बैठक में 400 मीटर, भाला फेंक, लंबी कूद, त्रिकूद और पैदल चाल जैसी स्पर्धाओं में जूनियर खिलाड़ियों का समर्थन करने का फैसला किया।

एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे जूनियर खिलाड़ियों का आधार मजबूत हो और उन्हें और अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका देना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारे जूनियर कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी जिसे एएफआई ने तीन दशक पहले शुरू किया था। तैयारी स्तर पर अपने खिलाड़ियों को अधिक प्रतियोगिता देने के लिए हम क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।’’

एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि परिषद ने फैसला किया है कि प्रतिभा खोज प्रक्रिया को विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्रमुख राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा खोज कार्यक्रम है, हम आगे बढ़कर प्रतियोगिताओं के इतर भी प्रतिभा की पहचान करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कार्यकारी परिषद ने ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों और कोचों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की और कुछ फैसले किए जिसमें भाला फेंक के लिए दो नए कोच की नियुक्ति और गोला फेंक तथा लंबी कूद के कोचों को नियुक्त करना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!